Healthरायपुर

रायपुर ज़िला – CHAMP प्रशिक्षण (बैच 2) सफलतापूर्वक सम्पन्न

रायपुर ज़िला – CHAMP प्रशिक्षण (बैच 2) सफलतापूर्वक सम्पन्न

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश शुक्ला तथा डीपीएम श्री मनीष मैजोरवार के निर्देशन में आज रायपुर ज़िले में Chhattisgarh Community Mental Healthcare Tele-mentoring Program (CHAMP) का ऑनसाइट बेसिक प्रशिक्षण – बैच 2 सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण का संचालन निमहांस की *मास्टर ट्रेनर डॉ. सना उस्मानी* (MD Psychiatry, NIMHANS) द्वारा किया गया। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता तथा इंटरैक्टिव सत्रों ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान किया।
स्टेट से , डॉ अभिजीत बनर्जी स्टेट नोडल ऑफिसर मानसिक स्वास्थ्य
उपस्थित रहें।

ऑनसाइट प्रशिक्षण के सफल समापन के साथ ही अब प्रतिभागी आगामी 7 सप्ताह के ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु नामांकित हो गए हैं, जिसमें प्रति सप्ताह 1 दिन, 3 घंटे का ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जाएगा। सभी सत्रों के पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र (Certification) प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button