छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप शुरू, पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी असर दिखाने लगी है। रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे अधिक पारा बढ़ा है। मंगलवार को राजनांदगांव में तापमान 38 डिग्री के पार हो गया। वहीं रायपुर और बिलासपुर में पारा 37 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर से ठंडी हवा का आना बंद गया है, जिससे गर्मी बढ़ी है। रायपुर, दुर्ग और आस-पास के जिलों में आज और कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर में दिन का पारा 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री पहुंच गया है। ये सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

 

Related Articles

Back to top button