सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने निगम रायपुर की 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे एक राष्ट्र एक चुनाव
उमा वाणी न्यूज रायपुर

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने निगम रायपुर की 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे एक राष्ट्र एक चुनाव
के प्रस्ताव के समर्थन में अनुमोदनार्थ आहुत विशेष सामान्य सम्मिलन बैठक हेतु शहीद स्मारक भवन हाल में सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष के पार्षदों, मीडिया प्रतिनिधियों, दर्शकों की बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध सर्वोच्च प्राथमिकता से करने दिए निर्देश0* रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक दिनांक 29 अप्रैल 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग में स्थित शहीद स्मारक भवन रजबंधा मैदान में एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव के समर्थन में अनुमोदनार्थ आहुत की गयी है. आज सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, निगम सचिव श्री सूर्यकान्त श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. घृतलहरे एवं अन्य सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में निगम की विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक हेतु प्रशासनिक तैयारियों को लेकर प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अधिकारियों को नगर निगम की विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक हेतु शहीद स्मारक भवन के सभाकक्ष में नगर निगम रायपुर के सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष के वार्ड पार्षदों, प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों, दर्शकों, नगर निगम अधिकारियों की बैठक व्यवस्था रायपुर नगर निगम के सभापति की मंच पर आसंदी सहित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रशासनिक तौर पर प्रबंध सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समन्वय बनाकर कराये जाने के निर्देश निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे और निगम सचिव श्री सूर्यकान्त श्रीवास्तव को दिए हैँ.