सरिता बघेल केंद्रीय महिला अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ मनवा कूर्मी क्षत्रीय समाज का 79 वां महाधिवेशन

उमा वाणी न्यूज रायपुर
सरिता बघेल केंद्रीय महिला अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ मनवा कूर्मी क्षत्रीय समाज का 79 वां महाधिवेशन
13 और 14 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाला है जिसमें 15 जोड़े का सामूहिक आदर्श विवाह होना तय हुआ है! शादी करने वाली लड़कियों को महिला कार्यकारिणी के द्वारा दुल्हन का लंहगा और सभी दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से मेकअप की जिम्मेदारी ली गई है एवं महिला केंद्रीय अध्यक्ष सरिता बघेल द्वारा गुप्त दान में तांबे का कलश दिया जाएगा ।
13अप्रैल को कलश यात्रा के दौरान कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ! प्रतिभागी को अपने घर से कलश को सजाकर लाना होगा।
सभी बहनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। भव्य कलश यात्रा सुबह 9बजे से कूर्मी बोर्डिंग(भोला कूर्मी छात्रावास) तात्यापारा से प्रारंभ होगी सभी बहनों को पीली साड़ी पहनकर आना है यहां कलश की व्यवस्था रहेगी। दो दिवसीय महाधिवेशन में नए प्रस्ताव आयेंगे जिसमें विचार करने के बाद कुछ प्रस्ताव पास किए जाएंगे !14अप्रैल को प्रथम सत्र में युवा महिला सत्र रहेगा जिसमें महिलाओं के द्वारा कुरीतियों को दूर करने के बारे में विशेष रूप से चर्चा एवं समय के साथ परिवर्तन जरूरी है इसपर गहन चिंतन किया जाएगा! इस दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी,दुर्ग सांसद विजय बघेल जी ,सम्माननीय मंत्री टंक राम वर्मा एवं रायपुर के चारों विधायक एवं सांसद शामिल होंगे !इस कूर्मी महाकुंभ में प्रदेश के 10000 से अधिक मनवा कूर्मी भाई बहन शामिल होंगे ।