छत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष देव का भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज प्रमुखों ने किया भव्य स्वागत*

*प्रदेश अध्यक्ष देव का भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज प्रमुखों ने किया भव्य स्वागत*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव का स्वागत करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव का बुधवार की सुबह बस्तर संभाग के सुकमा स्थित लुमनी हाउस (माहेश्वरीपारा चौक) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यहाँ पारिवारिक सदस्यों से भेंट की। इसके बाद बस स्टैण्ड पर माहरा समाज द्वारा श्री देव का स्वागत किया गया। श्री देव ने इस मौके पर भाजपा कार्यालय पहुँचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा की। दोपहर ढाई बजे श्री देव ने छिंदगढ़ (सुकमा) के श्रीश्री मुसरिया माता के मंदिर पहुँचकर दर्शन व पूजा-अर्चना की। बाद में 2.45 बजे स्व. रहमतुल्लाह खान के निवास पर सर्व समाज के सदस्यों ने श्री देव का स्वागत किया और उनसे चर्चा की। अपराह्न 3.30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कूकानार पहुँचे, जहाँ उनके स्वागत व भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया था। अपराह्न 4.10 बजे तोंगपाल के गुण्डाधुर चौक पर स्वागत व भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में श्री देव शरीक हुए। इसके तुरंत बाद नत्थूसिंह भदौरिया निवास में श्री देव ने समाज प्रमुखों से भेंट व चर्चा की। शाम 4.45 बजे सुकमा के ग्राम टहकवाड़ा पहुँचे जहाँ प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात के बाद श्री देव शाम 5.45 बजे ग्राम दरभा और 6.15 बजे ग्राम नेगानार पहुँचकर स्वागत व भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में शरीक हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस दौरान महती जिम्मेदारी देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व, स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता हैं। हम सब मिलकर मोदी की गारंटी के साथ लोकसभा चुनाव जीतने निकल पड़े हैं। भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का असर दिखने लगा है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र व प्रदेश, दोनों सरकारों की योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं की मैदानी निगहबानी में अपनी भूमिका निभाना है। श्री देव ने कहा कि प्रदेश की श्री साय के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के 2 वर्षों का बकाया बोनस सीधे किसानों के खाते में जमा कराया गया है। ‘मोदी की गारंटी’ को अमल में लाने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने इससे पहले अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए राशि स्वीकृत करके अपने संकल्पों की पूर्ति की दिशा में पहल की है। इसी प्रकार 31सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का आदेश देकर और ‘अंत्योदय’ राशनकार्डधारकों को आगामी जनवरी माह से पाँच वर्षों तक नि:शुल्क चावल देने का क्रांतिकारी फैसला लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीबों और किसानों के कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है।
—————-

Related Articles

Back to top button