
शुरू करो अंताक्षरी लेके प्रभू का नाम
पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित उमंग 2025 में आज अंताक्षरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया
सुरों से सजी संध्या में आज अग्रसेन महाविद्यालय में अंताक्षरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अग्रवाल समाज से सी पी अग्रवाल उपस्थित रहे..अंताक्षरी के इस कार्यक्रम में 4 अलग अलग टीम संकल्प,साधना,समर्पण,और सेवा छात्रों द्वारा बनाए गए सभी प्रतिभागियों ने सुंदर गीत गाए.इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर वी के अग्रवाल ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा जीवन को अच्छे से बिताने के लिए संगीत से अच्छा और सच्चा साथ कोई और नहीं हो सकता जीवन के हर मर्ज़ का इलाज होता है संगीत।
सुरों से गूंजा महाविद्यालय का प्रांगण जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया..अंताक्षरी में 4 राउंड रखे गए जिसमे धुन पहचानो,1 मिनट में कितने गीत और डम्पसराज जैसे राउंड रखे गए। वही महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉक्टर अमित अग्रवाल ने कहा की छात्रों के लिए ऐसे संगीत कार्यक्रम होते रहना चाहिए इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को प्रेरित करते है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूलेन्द्र राजपूत ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा की छात्रों को पढाई के साथ साथ कला के क्षेत्र में भी हिस्सा लेना चाहिए, इस तरह छात्र अन्य छात्रों से मिल जुलकर रहते है और प्रतिस्पर्धा के बहाने टीम वर्क की भावना आती है ।
आज के कार्यक्रम में दर्शकों से बहुत ही रोचक सवाल किए गए और पुरस्कार भी दिया गया। लता और किशोर के गाने के साथ राजकपूर और नरगिस के गीतों में उलझे प्रतिभागी ।अंताक्षरी के विजेता रहे समर्पण (पत्रकारिता विभाग)और उपविजेता रहे संकल्प( वाणिज्य विभाग) ।कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा दुबे और कम्प्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष विकास शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत सहगल और रुख्मणि अग्रवाल ने किया ।



