
नई दिल्ली. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में बुधवार को रॉकेट सी तेजी आई है। स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 7 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 53.96 रुपये पर पहुंच गए हैं। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में यह तेजी एक ऑर्डर दिए जाने की वजह से आई है। बैंक ने करीब 40 करोड़ रुपये का ऑर्डर 3i इंफोटेक को दिया है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों ने बुधवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है।
3i इंफोटेक के शेयरों में भी तेजी, ऑर्डर के डीटेल्स
40 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद 3i इंफोटेक के शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 4 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 42.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। 3i इंफोटेक को यह कॉन्ट्रैक्ट इंड यूजर सपोर्ट सर्विस (वर्कप्लेस सर्विसेज) उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 5 साल के लिए है। 3i इंफोटेक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 46.35 रुपये है।



