स्वच्छता ही सेवा अभियानः बोरियाखुर्द गजराजबांधा तालाब के समीप, जोन 8 कार्यालय के पास, साइंस कालेज मैदान में स्वच्छता मैराथन रखकर जन-जन को दिया स्वच्छता जागरूकता का सकारात्मक संदेष
स्वच्छता ही सेवा अभियानः बोरियाखुर्द गजराजबांधा तालाब के समीप, जोन 8 कार्यालय के पास, साइंस कालेज मैदान में स्वच्छता मैराथन रखकर जन-जन को दिया स्वच्छता जागरूकता का सकारात्मक संदेष 
रायपुर – केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा निगम क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है. नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 7 द्वारा साइंस कालेज मैदान में स्वच्छता जागरूकता हेतु स्वच्छता मैराथन का आयोजन रखा गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 विद्यार्थी बच्चों ने भाग लेकर नागरिको को स्वच्छता जागरूकता का सकारात्मक संदेष दिया।
इसी प्रकार जोन 8 द्वारा मोहबाबाजार जोन कार्यालय के समीप स्वच्छता मैराथन का आयोजन रखा गया । जिसमें जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर स्वच्छता जागरूकता हेतु अभियान चलाया ।
जोन 10 द्वारा जोन क्षेत्र में कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्षेत्र में बोरियाखुर्द गजराज बांधा में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री चंद्रहास निर्मलकर एवं गजराज बांधा तालाब संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री पीके साहू सहित जोन 10 जोन कमिष्नर श्री राकेष शर्मा, सहायक अभियंता श्री फत्तेलाल साहू सहित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता मैराथन का आयोजन रखा गया एवं इसमें बडी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वच्छता जागरूकता का जन-जन को सुन्दर संदेष दिया।


