छत्तीसगढ़रायपुर

ILS हॉस्पिटल एवं मक़तब ख़दीजतुल कुबरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

ILS हॉस्पिटल एवं मक़तब ख़दीजतुल कुबरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

रायपुर। ILS हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से मक़तब ख़दीजतुल कुबरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उत्कल सामुदायिक भवन, बैरन बाज़ार, रायपुर में एक निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 लोगों ने लाभ उठाया।


कैंप में सभी प्रकार की जाँच एवं स्क्रीनिंग पूरी तरह निःशुल्क की गई, जिनमें ईसीजी (ECG), लिपिड प्रोफाइल, HbA1c, थायरॉयड प्रोफाइल, बीएमडी (हड्डियों की जाँच) तथा लिवर फाइब्रोस्कैनिंग (Liver FibroScan) शामिल रही। मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. जावेद परवेज (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल शाह (ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ), डॉ. मनीषा शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. कौतुक लोहिया (गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट) का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही ILS हॉस्पिटल के लगभग 30 स्टाफ सदस्यों तथा मक़तब ख़दीजतुल कुबरा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने व्यवस्थाओं और सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि शिविर की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिए पैम्फलेट वितरित किए गए तथा व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोगों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाना है। स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे मेडिकल कैंप आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button