छत्तीसगढ़रायपुर

25 एवं 26 जुलाई को पूर्व सैनिकों द्वारा मनाया जाएगा भव्य कारगिल विजय दिवस समारोह

(उमा वाणी)रायपुर

25 एवं 26 जुलाई को पूर्व सैनिकों द्वारा मनाया जाएगा भव्य कारगिल विजय दिवस समारोह

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के तत्वाधान में दिनांक 25 एवं 26 जुलाई को भव्य रूप में कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की प्रथम दिवस 25 जुलाई 2025 को प्रातः 8:00 बजे आकाशवाणी चौक रायपुर में छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद नायक कौशल यादव, वीर चक्र को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया जाएगा। बाइक रैली 25 जुलाई 2025 को प्रातः 8:30 बजे आकाशवाणी चौक से प्रारंभ होगी तथा कलेक्ट्रेट चौक, शंकर नगर चौक, मरीन ड्राइव से होते हुए शहीद स्मारक भवन में समापन होगी। तत्पश्चात कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शहीद स्मारक भवन में मनाई जाएगी। जिसमे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का सम्मान, कारगिल योद्धाओं का सम्मान, तथा बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर, स्वरुचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता श्रीमती मीनल चौबे, महापौर रायपुर करेंगी। उक्त जानकारी संगठन के प्रांतीय सचिव नायक योगेश साहू ने दी है तथा सूबेदार गजमोहन साहू संरक्षक, खेमचंद निषाद जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष विजय डागा ने समस्त सम्माननीय जनों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button