रायपुर

पिता की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र गिरफ्तार क्षणिक विवाद बना हत्या का कारण

तिल्दा उमा वाणी

रायपुर पुलिस(ग्रामीण)

थाना तिल्दा नेवरा

दिनांक: 26.05.2026

पिता की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र गिरफ्तार

क्षणिक विवाद बना हत्या का कारण

अपराध क्रमांक: 227/2026
धारा: 103(1), 238 बी.एन.एस.

घटना का विवरण:
दिनांक 25.05.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 में आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू एवं उसके पिता संतू कोठारी के मध्य शराब पीने और घर में अन्य लोगों को बुलाकर शराब सेवन कराने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।

विवाद बढ़ने पर आक्रोशित आरोपी बीरेन्द्र कोठारी ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से अपने पिता संतू कोठारी पर प्राणघातक हमला कर दिया। शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घटनास्थल की साफ-सफाई की और मृतक को खाट पर लिटा दिया।

सूचना प्राप्त होते ही तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा, शव परीक्षण, घटनास्थल निरीक्षण की कार्रवाई की गई तथा आवश्यक भौतिक साक्ष्य जप्त किए गए।

विवेचना के दौरान आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू पिता संतोष कोठारी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

Related Articles

Back to top button