खेलराष्ट्रीय

विकेट लेने के बारे में ज्यादा नहीं सोचता : कुलदीप

बारबाडोस, अपनी जादुई गेंदबाजी के बदौलत वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत काे जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि वह अब विकेट लेने के बजाय अपनी लाइन लैंग्थ को ज्यादा तवज्जो देते हैं।
कुलदीप ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा “ मैं अब विकेट लेने के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैच के दौरान मेरा ध्यान अपनी लाइन लैंग्थ पर होता है।” कुलदीप ने पहले वन डे में गुरुवार को छह रन देकर चार अहम विकेट चटकाये थे। इसके लिये उन्हे प्लेयर आफ द मैच चुना गया था।

Related Articles

Back to top button