छत्तीसगढ़

घायलों को मिलेगा समय पर इलाज: परिवहन विभाग को मिले 48 नए वाहन, राहत कार्यों में होगी मदद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवहन विभाग के लिए 48 वाहनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, “आज परिवहन विभाग के लिए सौभाग्य का विषय है कि आज परिवहन विभाग को 48 नई सरकारी गाड़ी मिली है। पहले किराए की गाड़ी से काम होता था। मैं परिवहन विभाग को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये RTO और फ्लाइंग टीम के पास जाएगा।”

CMO का ट्वीट – परिवहन विभाग को 48 नए शासकीय वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। यह वाहन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायक होगी। मैं परिवहन विभाग को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Articles

Back to top button