

उमावाणी न्यूज
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा
कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही प्रभारी
रायपुर/26 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की प्रभारी श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी छत्तीसगढ़ आई है। वे कल से भाजपा कार्यालय में बैठकें ले रही। सुना है वे बिना बुलाए मिलने वाले को फटकार लगा रही है। एक फरमान भी जारी हुआ है कि कोई भी बिना बुलाए पार्टी कार्यालय नहीं आएगा। जिस कार्यकर्ता के दम पर सरकार में आए है आज उन्हीं कार्यकर्ताओं से परहेज क्यों। किसी भी दल के पार्टी दफ्तर में पहला हक कार्यकर्ता का होता है। विपक्ष में रहते कार्यकर्ता को देवतुल्य बताने वाले आज सत्ता में है तो कार्यकर्ता को पार्टी दफ्तर नहीं आने देना चाहते। यह भी खबर आई है कि स्मृति ईरानी के सामने वरिष्ठ नेताओं ने सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाला है। सरकार के भ्रष्टाचार को ले कर खूब शिकायतें भी हुई है।
बढ़ती महंगाई पर कुछ कहेगी स्मृति जी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज के अखबार में खबर छपी है कि चावल की कीमत 30 रू., दाल 50 रू., महंगी शक्कर की कीमत बढ़ गयी है। स्मृति ईरानी महंगाई के खिलाफ आंदोलन करके सुर्खियों में रही है। 13 रुपए प्रति किलो शक्कर का वायदा उन्होंने ही किया था, अब अवसर है अपने वायदे निभाये, प्रदेश की जनता झोला लेकर खड़ी है। गैस, सिलेंडर के बढ़ते दामो के खिलाफ सिलेंडर उठाये हुये उनकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी। आज गैस, खाद्य तेल, शक्कर, राशन सामाग्री, कपड़ा, साबुन, दवाई सभी के दाम बेतहाशा बढ़े गये है। जब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ आ रही है तो महंगाई पर उनसे जवाब मांगने का समय है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने महिलाओं को 500 रू. में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। उनसे आग्रह करें कि हर महिला को 500 रू. में सिलेंडर दिलवाये, 35 रू. में पेट्रोल- डीजल और बिना भेदभाव के प्रत्येक विवाहित महिला को महतारी वंदन योजना का लाभ भी स्मृति जी दिलवाये। *मोदी की गारंटी के वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादे भाजपा सरकार कब पूरा करेगी? इसका जवाब स्मृति ईरानी को राज्य की जनता को देना होगा।
*महिलाओं के प्रति बढ़े अपराध पर स्मृति जी साय सरकार से जवाब ले*
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्मृति जी आज महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही है, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाएं असुरक्षित है। इस पर भी साय सरकार को कुछ निर्देश देगी। प्रतिदिन औसतन 8 से 9 दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, औसतन हर साल 3200 महिलाओं के साथ अत्याचार हो रही है। घर में घुस कर गोली मारी जा रही है। सरेआम एसिड अटैक हो रहा है, अपहरण और हत्याएं हो रही है, भयमुक्त वातावरण देने में यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
खड़गे जी ने क्या गलत कहा?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल से भाजपा का हर छोटा बड़ा नेता कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे जी के मोदी के संबंध में दिए बयान को ले के शोर मचा रहा। खड़गे जी ने क्या गलत कहा। उन्होंने मोदी के पिता के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं किया। उन्होंने तो सामान्य लोकोक्ति का उल्लेख किया पुरानी कहावत है वो क्या उसका बाप भी जाएगा। खड़गे जी ने जिस वोट चोरी बेरोजगारी मंहगाई भ्रष्टाचार के संबंध में मोदी सरकार को ले कर टिप्पणी की है उस पर बात करे। मुद्दा भटकाने से कुछ नहीं होगा। वोट चोरी, एसआईआर इस पर मोदी को भाजपा को जनता को जबाव देना ही होगा।


