छत्तीसगढ़

रायपुर से महाराष्ट्र आने-जाने वाले के लिए जरूरी सूचना, भिलाई का यह ब्रिज 8 दिनों के लिए बंद

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर से महाराष्ट्र के नागपुर जाने वाले सड़क मार्ग में भिलाई पावर हाउस स्थित ओवर ब्रिज में खामी आने के कारण इसे 8 दिनों तक बंद करके रखा गया है। भिलाई में 97 करोड़ की लागत से बने सुपेला चंद्रा मौर्य ओवर ब्रिज में खामी आने की वजह से गर्डर बेयरिंग को बदलने का काम किया जा रहा है। जिसे करने के लिए दिल्ली से इंजीनियरों को बुलाया गया है। जिस वजह से इस ब्रिज में सोमवार यानी आज से 8 दिनों तक आवागमन को पूर्णत प्रतिबंधित रखा गया है।‌

ट्रफिक पुलिस के अधिकारी सतीश ठाकुर ने बताया कि कुम्हारी ओवर ब्रिज कार्य पूर्ण करने के पश्चात सुपेला चंद्रा मौर्या ओवर ब्रिज के रायपुर से दुर्ग मार्ग में आई तकनीकी खामी को दूर करने के लिये सोमवार से ब्रिज के ऊपर मरम्मत कार्य किया जाना है। जिस‌ कारण ब्रिज के दोनों मार्ग से आवागमन पूर्ण से बंद रखने का फैसला‌ लिया गया है। इस दौरान सभी वाहन ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजरेंगे।

बतादें कि निर्माण एजेंसी के द्वारा मरम्मत कार्य 29 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है।‌ यातायात पुलिस दुर्ग (दुर्ग- भिलाई) ने आम नागरिकों से अपील कि है की पॉवर हाउस से नेहरू नगर आने जाने के अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, हाइवे मार्ग का प्रयोग करने से बचें।‌

सालभर में ही गर्डर की बैरिंग खराब होने के कारण सुपेला से चन्द्रा-मौर्या तक फ्लाईओवर बंद किया जा रहा है। यह ब्रिज 1.5 किलोमीटर लंबा है। साल 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरु हुआ था। मार्च 2023 में इसे भारी वाहनों के लिए खोला गया था लेकिन वर्षभर में ही गर्डर के नीचे लगी बैरिंग खराब हो गई है।

Related Articles

Back to top button