राजधानी के मार्गो को जनसुविधा हेतु कब्जा मुक्त बनाने अभियान निरंतर जारी
राजधानी के मार्गो को जनसुविधा हेतु कब्जा मुक्त बनाने अभियान निरंतर जारी 
राजधानी के मार्गो को जनसुविधा हेतु कब्जा मुक्त बनाने अभियान निरंतर जारी
दूसरे दिन जयस्तंभ चैक से आमापारा चैक तक सड़क किनारे लगभग 50 से अधिक ठेला, गुमटी हटाये गये
0 आरडीए काम्पलेक्स फूल चैक में लगभग 12 अवैध पक्की गुमटियां तोड़ी गई 0
रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देषानुसार राजधानी शहर रायपुर के मार्गो को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम यातायात कायम करने मार्गो को कब्जा मुक्त करने अभियान निरंतर जारी है। आज लगातार दूसरे दिन प्रभावी तरीके से अभियान राजधानी शहर के जयस्तंभ चैक से जीई मार्ग में आमापारा चैक तक मुख्य मार्ग के दोनो ओर चलाकर लगभग 50 से अधिक ठेला गुमटियों को हटाने की कार्यवाही अभियान पूर्वक नगर निगम के नगर निवेषक श्री आभास मिश्रा, जोन 2 कमिष्नर डाॅ. आर.के. डोंगरे, जोन 4 कमिष्नर श्री अरूण धु्रव सहित जोन 2 जोन 4 नगर निवेष विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेष उडनदस्ता टीम के संबंधित नगर निवेष अधिकारियों कर्मचारियों एवं पुलिस प्रषासन बल की उपस्थिति में की गई।
अभियान के दौरान आरडीए काम्पलेक्स फूल चैक में निर्मित लगभग 12 अवैध पक्की गुमटियों को नियमानुसार नोटिस देने की कार्यवाही उपरांत थ्रीडी व श्रमिकों की सहायता से तोडने एवं यातायात जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम बनाने की प्रभावी कार्यवाही की गई। जिला प्रषासन, पुलिस प्रषासन एवं नगर निगम प्रषासन रायपुर द्वारा राजधानी शहर निगम क्षेत्र के मार्गो में अभियान नागरिको को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने एवं मार्गो को कब्जा मुक्त करने निरंतर जारी रहेगा। इस बाबत दिन की दोनो पाॅलियों में मार्गो में कब्जा मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा।



