छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

निगम जोन 10 द्वारा बोरियाखुर्द में 3 एकड़ एवं डूंडा में 12 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर मुरम रोड काटकर रोक लगायी गयी


0 बोरियाखुर्द में निजी भूमि पर बिना अनुमति बनायी गयी बाउंड्रीवाल को हटाया गया 0
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेषानुसार निगम जोन 10 जोन कमिष्नर श्री राकेष शर्मा के निर्देषानुसार जोन 10 नगर निवेष विभाग की टीम ने सहायक अभियंता श्री योगेष यदु एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 10 क्षेत्र के तहत बोरियाखुर्द में नहर नाला पर लगभग 3 एकड क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं डूंडा क्षेत्र में लगभग 12 एकड क्षेत्र में निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की। डूंडा में बनाये गये अवैध रोड को थ्रीडी से काटने की कार्यवाही की गई। वहीं बोरियाखुर्द में अवैध मुरम रोड को काटने की कार्यवाही की गई। जोन 10 नगर निवेष विभाग ने तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर संबंधित क्षेत्र के भूस्वामियों की जानकारी शीघ्र देने अनुरोध किया है। जानकारी आते ही नियमानुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में कानूनी कार्यवाही हेतु नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
नगर निगम जोन 10 नगर निवेष विभाग ने बोरियाखुर्द क्षेत्र में निजी भूमि पर सरिता देवांगन द्वारा बिना अनुमति बनायी गयी बाउंड्रीवाल को हटाने की कार्यवाही अभियान के दौरान स्थल पर की ।

Related Articles

Back to top button