featureछत्तीसगढ़

चोरी की 3 दर्जन एक्टिवा बरामद, मुख्य आरोपी सहित 21 गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर । राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को अज्ञात वाहन चोरों की पतासाजी और शीघ्र गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button