छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच मठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, 2 घायल

नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा चार जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये संयुक्त अभियान में नक्सलियों से हुए मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गये हैं और एक जवान भी घायल हो गया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में अभी भी जारी है। पिछले दो दिन से जारी इस ऑपरेशन को नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी, एसटीएफ आईटीबीएफ के जवानों ने अंजाम दिया है।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही फोर्स द्वारा नक्सल इलाकों में कई ऑपरेशन शुरू किये है। बीते दिनों बीजापुर और सुकमा में ही फ़ोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी।

Related Articles

Back to top button