छत्तीसगढ़

उत्कल गाड़ा महिला महामंच ने मनाया सावन उत्सव* *महिलाओं को सिंगार प्रतियोगिता में किया गया पुरष्कृत* *पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल

 

*सावन उत्सव पर भोलेनाथ से महिलाओं ने की प्रार्थना, सावित्री जगत ने कहा भोलेनाथ को कृपा से छत्तीसगढ़ होगा समृद्ध*

*उत्कल बहने छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने कृत संकल्पित हैं- सावित्री जगत*

रायपुर। उत्कल गाड़ा महिला महामंच के नेतृत्व में शनिवार को राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन में सावन उत्सव का आयोजन किया गया जहां समाज की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई और परंपरागत अंदाज में सावन उत्सव मनाया। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सावन के उत्सव और उमंग के साथ हर हर महादेव के जयघोष के साथ पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं का उत्साह सावन उत्सव के धार्मिक सांस्कृतिक महत्व को परिभाषित करता प्रतीत हुआ। इस दौरान महिलाओं के बीच सिंगार प्रतियोगिता भी हुई जिसमे परंपरागत अंदाज में सिंगार कर आई महिलाओं को अलग अलग ग्रुप मसलन बेस्ट चूड़ी, बेस्ट साड़ी स्टाइल, बेस्ट मांग टीका, बेस्ट मेकअप, बेस्ट जुड़ा, बेस्ट चोटी, बेस्ट हेयर स्टाइल आदि आदि खिताबों से नवाजते हुए पुरस्कृत भी किया गया।

  • उत्कल गाड़ा महिला महामंच की प्रमुख सावित्री जगत ने सावन उत्सव पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज उत्कल गाड़ा महिला मंच ने सावन उत्सव के रूप में सामाजिक सांस्कृतिक उत्सव का परिचय दिया।
    उत्कल गाड़ा महिला महामंच की बहनों ने छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना बोलेनाथ से की हम सभी छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने कृत संकल्पित हैं। कार्यक्रम में श्रीचंद सुंदरानी संजय श्रीवास्तव गौरी श्रीवास्तव अवस्थी सीमा साहू वंदना मुखर्जी जयंती पर धनिया विभा राव प्रमुख रूप से समाज की महिलाएं सीमा छतरी हेमा सागर पिंकी नेहाल प्रीति सागर बिंदिया नाथ संगीता गौतम मेश्राम संतोषी सोनी माधुरी बघेल आलिम विभाग पद्मिनी निहाल बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button