विशाल हिन्दू धर्म सभा हुआ संपन्न
विशाल हिन्दू धर्म सभा हुआ संपन्न
(साधु संतो ने भरी हुंकार कहा सनातन धर्म सबसे पुराना धर्म)
आज दिनांक 14 जुलाई दोपहर 12 बजे को पंडित दीनदयाल सभागार साईंस कालेज में विशाल हिन्दू धर्म सभा का सफल आयोजन हुआ जिसमें देश भर के ख्याति प्राप्त साधु संत शामिल हुए,श्री राम जी व भारत माता के छाया चित्र का पूजन माल्यार्पण व दिप प्रज्ववलि कर सभा का प्रारंभ हुआ।
साधु संतों ने कहा के सनातन हिंदू धर्म (Hindu Religion) एक भारतीय धर्म और जीवन शैली है. हिंदू शब्द एक उपनाम है. हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे पुराना धर्म कहा गया है. कई अभ्यासी अपने धर्म को सनातन धर्म कहते हैं, जो इस विचार को संदर्भित करता है कि इसकी उत्पत्ति मानव इतिहास से परे है (Oldest religion in the world,). इसे ‘वेदों से संबंधित धर्म भी माना गया है (Vedas in Hindu Religion). हिंदू प्रथाओं में पूजा और पाठ, जप, ध्यान, परिवार-उन्मुख संस्कार, वार्षिक त्योहार और सामयिक तीर्थयात्रा जैसे अनुष्ठान शामिल हैं. विभिन्न योगों के अभ्यास के साथ, कुछ हिंदू अपनी सामाजिक दुनिया और भौतिक संपत्ति को छोड़ देते हैं और मोक्ष प्राप्त करने के लिए आजीवन संन्यास ले लेते हैं और कुछ लोग पश्चिमी सभ्यता के संपर्क मे आ कर अपनी संस्कृति धर्म से दुर हो जाते हैं ऐसे भटके हुए लोगों को वापस सनातन संस्कृति से जोड़ना है। यह आयोजन सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी और श्री राम हिन्दू संगठन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में हुआ जिसके लिए आयोजन समिति कोसाधुवाद देते हुए
आगे कहा के ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे कि सनातन धर्म और अपने संस्कृति की रक्षा हो सके साथ ही प्रत्येक सनातनी का धर्म है के वह अपने धर्म रक्षा गौ रक्षा अपने देश अपनी संस्कृति को बचाने के लिए नियमित समय निकाले और समाज को जागरूक करे। संतो ने कहा के सनातन धर्म समाज मे सभी के कल्याण के लिए कार्य करता है। जिस पर कार्यक्रम के आयोजक(संयोजक) श्री शशांक देखमुख(सन्नी) ने सभी सनातनियो को गौरक्षा व धर्म रक्षा में कार्य करने की सपथ दिलाई इस धर्म सभा में बड़ी संख्या में युवक युवति/पुरूष महिलाएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहें साथ ही रायपुर शहर में काम कर रहे समस्त हिन्दूवादी संगठनो का भी सहयोग इस आयोजन में मिला इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में हनुमान गूढ़ी आयोध्या से श्री मंहत राजूदास जी , ज्योतिष ऋषि श्री सिताशरण दास महाराज जी , श्री स्वामी राजीव लोचन दास महाराज जी , श्री शिवनाथ योगी जी, श्री स्वामी राधेश्याम महाराज जी, श्री बालयोगेश्वर रामबालकदास महात्यागी जी, श्री वेदप्रकाशचार्य महाराज जीरूप से उपस्थि रहे,साथ ही छत्तीसगढ़ के महान संतो का महाकुंभ इस आयोजन में हुआ आयोजन कि तैयारी को लेकर आयोजक समिति के सन्नी देशमुख, प्रवीण साहू, प्रतीक सोनी और बड़ी संख्या में रामभक्तो के सहयोग से यह आयोजन को सफलतापूर्ण संपन्न हुआ।



