छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम बार आयोजित हो रहे Raipur Curtain Raiser – Prawaas 4.0 का

 

Raipur Curtain Raiser – Prawaas 4.0

छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम बार आयोजित हो रहे Raipur Curtain Raiser – Prawaas 4.0 का

आयोजन दिनांक 7 अगस्त 2024 को होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वी.आई.पी. रोड रायपुर में है

उक्त आयोजन में बस कार आपरेटर्स कन्फडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रसन्ना पटवर्धन महासचिव (पूना) श्री ए.अफजल (चैन्नई) एवं श्री हर्ष कोटक कोषाध्यक्ष (मुंबई) के साथ श्री सिद्दीक गांधी (बडोदरा) चेयरमेन स्कूल बसेस श्री अंजीत बोरा (असम) श्री मलिक पटेल (मुंबई) सिनियर वाईस प्रेसीडेंट व टुरिस्ट टैक्सी एवं चेयरमेन मेम्मबरशिप कमेटी (मुंबई) श्री निधी के. पाल नेशनल कन्वीनर, कनवीनर प्रवास 4.0 (बैंगलोर) श्री हरि दुबे इंदौर (म.प्र.) व श्री देवेन्द्र चौहान (दिल्ली) उक्त कार्यक्रम में भाग लेने देश के अन्य राज्यों से आ रहे हैं। रायपुर का यह कार्यक्रम इंडिया कन्फडरेशन के द्वारा 29,30,31 अगस्त 2024 को बैंगलोर में आयोजित होने जा रहे प्रवास 4.0 का आगाज है। प्रवास में बस एवं कार के सम्पूर्ण पार्टस की सभी निर्माताओं के द्वारा अपने – अपने सामाग्रीयों का प्रर्दशन किया जाता है जिसमें पूरे देश के लगभग 20 हजार से ज्यादा बस/कार आपरेटर्स शामिल होते है इसी आयोजन का Curtain- Raiser – Prawaas 4.0 का आयोजन रायपुर में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 400 से 450 बस एवं कार आपरेटर शामिल होने वाले है और उनकी स्वीकृति भी मिल गई है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के बस संचालन, यातायात के साधन, छत्तीसगढ़ की आर्थिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य को भी एल. सी.डी. स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा, जिसे दिनांक 29 से 31 अगस्त को बैगलोर में होने वाले बस कार आपरेटर्स कन्फडरेशनऑफ इंडिया के कार्यक्रम में देश के मूतल परिवहन मंत्री माननीय श्री नितीन गडवारी जी के समक्ष भी प्रदर्शित किया जायेगा। दिनांक ननीय श्री 2024 के इस कार आपरेटर्स कन्फडरेशन ऑफ इंडिया के Curtain Rainer Prawaas 4.0 के कार्यक्रम में निम्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ई-बस को उसकी परिभाषा के अनुरूप नगर निगम सीमा क्षेत्र के भीतर संचालित कराये जाने का निवेदन किया गया है।

2. भारत सरकार द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2020 के अधिसुचना द्वारा साष्ट किया गया है कि बसों में व्ही.एल.टी.डी. एवं पैनिक बटन डिवाईस दिनांक 01 जनवरी 2019 के पश्चात पंजीकृत बसों पर ही लागु होगा किन्तु छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 1 जनवरी 2019 के पूर्व पंजीकृत बसों में भी उक्त डिवाईस लगाये जाने बाबत् बस संचालकों को दुष्प्रेरित किया जा रहा है। जो कि भारत सरकार की अधिसुचना दिनांक 15 जनवरी 2020 के उल्लघंन है।

1. छत्तीसगढ़ राज्य में सभी बसों के ऑनर द्वारा अपनी बसों में पुर्व में ही रेडियम लगाया जा चुका है तथा रेडियम लगाने वाली या व्ही. एल.टी.डी. एवं पैनिक बटन डिवाईस लगाने वाली कम्पनी अपना व्यापार बंद करके सदैव के लिये चली गई है तो ऐसी स्थिति में उन कम्पनियों का 50 लाख का जमा सुरक्षा निधी राज्य सरकार को बस ऑपरेटर को वापस किया जाना चाहिए।

4 स्टेज कैरिज बसें प्रतिमाह राज्य सरकार को करोड़ों रूपये का कर प्रदान करती है, आवागमन की सुविधा भी प्रदान करती है, विकलांग स्वतंत्रता सेनानी, स्कुल छात्र, पुलिस वारंट के तहत यात्री सुविधा तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 3 लाख 60 हजार लोंगों को रोजगार प्रदान करती है। इनके व्यापार की सुविधा और सुरक्षा राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाना चाहिए।
संरक्षक प्रदेश अध्यक्ष
प्रमोद दुबे. सैय्यद अनवर अली
प्रमुख सलाहकार
शिवेश सिंह

Related Articles

Back to top button