रायपुर

संविधान को मजबूत करने कांग्रेस ने की पदयात्रा,,,शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली प्रभात फेरी

शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

संविधान को मजबूत करने कांग्रेस ने की पदयात्रा,,,शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली प्रभात

फेरी

 

रायपुर 14 अगस्त 2024 आजादी के 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक दिन पूर्व कांग्रेस ने संविधान यात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में संविधान पदयात्रा का आयोजन किया गया शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक मे निकाली गई संविधान यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सर पर गांधी टोपी और हाथों में संविधान लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा करते नजर आए हैं पद यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया,यात्रा में गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन को तेने कहिए को भी चलाया गया,यात्रा का समापन भगत सिंह चौक में किया गया जहां पर भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
पुरानी बस्ती में निकाली गई यात्रा में संविधान की विशाल झांकी बनाई गई साथ ही संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शपथ ली।
इसी तरह डॉक्टर खूबचंद बघेल ब्लॉक के दंतेश्वरी मंदिर गुरु घासीदास ब्लॉक के खम्हारडीह पंडित जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक के राठौर चौक लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक के बैरन बाजार वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक के सरदार पटेल चौक में यात्रा निकाली गई।
इस यात्रा में मुख्य रूप से विकास उपाध्याय शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एजाज ढेबर प्रमोद दुबे पंकज शर्मा कुलदीप जुनेजा कन्हैया अग्रवाल आकाश शर्मा सुमित दास प्रशांत ठेंगडी अरुण जंगल दीपा बग्गा अशोक ठाकुर दाऊलाल साहू देव कुमार साहू दिनेश ठाकुर जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे सुनीता शर्मा ममता राय कमलेश नथवानी प्रवीण चंद्राकर सुयश शर्मा योगेश साहू अनिस मनिहार रोहित साहू सुनील ध्रुव मुन्ना सोनकर मोहन साहू डोमेश शर्मा विष्णु राजपूत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर

Related Articles

Back to top button