छत्तीसगढ़रायपुर

इस कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक जेसी भावना और सह-कार्यक्रम निदेशक जेसी नंदिनी सोनी थी।

 

जेसीआई रायपुर नोबेल द्वारा “नोबेल टॉक मास्टर” प्रतियोगिता का सफल आयोजन

रायपुर, विगत दिवस पूर्व जेसीआई रायपुर नोबेल, जो एक प्रमुख सामाजिक संगठन है, ने आज “नोबेल टॉक मास्टर” शीर्षक से एक प्रभावी सार्वजनिक बोलने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता केन्द्रीय विद्यालय डब्ल्यू.आर.एस कॉलोनी, रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें छात्रो ने (positive and healthy mindset) ,के बारे में जानकारी दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की गई।

इस कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक जेसी भावना और सह-कार्यक्रम निदेशक जेसी नंदिनी सोनी थी।

कार्यक्रम में जे.सी दिपक श्रीवास्तव, जे.सी अजय साहू ,ज़े.सी सुधा जैन, जे.सी अनामिक मिश्रा,जे.सी तेजस चूरहे,जे.सख प्रखर शर्मा के साथ जे.सी.आइ रायपुर नोबल के अध्यक्ष जेसी गौरव अग्रवाल शामिल हुए। केंद्रीयविद्यालय के प्राचार्य , तथा श्रीमति एच ठाकुर ,श्रीमति लॉरेंस शामिल हुए तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करने में सहयोग प्रदान किए।

आगामी सप्ताह में, इस कार्यक्रम में कई और स्कूलों के छात्र भी भाग लेंगे। इस श्रृंखला का अंतिम आयोजन, नोबेल टॉक मास्टर का भव्य समापन समारोह, बालाजी स्कूल रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

वर्ष 2024 के अध्यक्ष जेसी गौरव अग्रवाल और सचिव जेसी आशा गोपालन तिवारी हैं, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें (positive and healthy mindset )को विस्तारपूर्वक बताया गया।

यह प्रतियोगिता छात्रों के बीच प्रभावी सार्वजनिक बोलने के कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button