अग्रसेन महाविद्यालय में विश्वकर्मा जयंती पर स्टूडियो में हुई पूजा
अग्रसेन महाविद्यालय में विश्वकर्मा जयंती पर स्टूडियो में हुई पूजा
रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय में आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर स्टूडियो में विशेष पूजा की गई . इस अवसर पर महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ही विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव एवं महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अमित अग्रवाल ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दी. दोनों महानुभावों ने कहा कि अपने उपकरण की पूजा करने से अभिप्राय यही है कि इससे हमारी प्रतिभा और रचना कौशल में और भी निखार आए. इस अवसर पर रेडियो अग्रवाणी और स्टूडियो के समस्त उपकरणों की पूजा अर्चना की गई।
इस आयोजन में पत्रकारिता संकाय की विभागाध्यक्ष डॉक्टर आकांक्षा दुबे, प्रो विभाष कुमार झा, प्रो हेमंत सहगल, प्रो ऋतुलता तारक, प्रो. ऋषिका सोनी, अर्चित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस आयोजन में सभी प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही.
——