छत्तीसगढ़रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर एलिगेंस , रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रेटर, इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो MA2 श्री महावीर अशोक ज्वेलर्स के सौजन्य से 5 अक्टूबर शनिवार को रिंग रोड ३ स्थित रोज़बे रिसोर्ट मैं भव्य रास गरबा का आयोजन किया गया |

जिसमे शहर के कोने कोने से लोगो ने हिस्सा लिया और माता रानी को गरबा करके रिझाया और देर रात तक गरबा का आनंद लिया ।

एलिगेंस अध्यक्ष रॉट मनीषा अग्रवाल एवं सचिव रॉट श्वेता शर्मा ने बताया की इस कार्यक्रम कि लिए हमने स्पेशल दिल्ली से वेस्ट डी बैंड को बुलाया था, ग्रेटर की अध्यक्ष रॉट पंकज चोपड़ा एवं सचिव अंकेश जलन एवं इनर व्हील के अध्यक्ष वर्षा सिंघानिया एवं सचिव आकांशा कुरेरिया ने बताया की क्लब के सदस्यों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं सपरिवार गरबा का आनंद लिया।

ग्रेटर के प्रोग्राम चेयरमैन विनय अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल ने बताया की शहर कि सभी प्रसिद्ध हस्तियों एवं सेलिब्रिटीज को आमंत्रित किया गया था ।

आयोजको के द्वारा बेस्ट गरबा किंग, क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ग्रुप और भी कई तरह कि पुरस्कार प्रतिभागियों को दिए गए ।

एलिगेंस के चेयरपर्सन संतोष अग्रवाल एवं प्राची अग्रवाल, सुमन गोयल ने बताया कि गरबा कार्यक्रम के लिए क्लब कि सभी सदस्यों ने खूब मेहनत की और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Related Articles

Back to top button