छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का राज्य कर्मचारियों को दीपावली उपहार: महंगाई भत्ता 50% हुआ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है. कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने की घोषणा की है. अब कर्मचारियों को 4% बढ़ाकर महंगाई भत्ता दिया जाएगा. कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ एक अक्टूबर से मिलेगा.

बता दें कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के समान डीए दिए जाने की मांग कर रहे थे, जिसपर मुख्यमंत्री साय ने मुहर लगा दी है.

मुख्यमंत्री ने आज हेलीपैड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि आज एक बड़ा गौरव का विषय है, हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली आ रही है राज्य के कर्मचारियों को 46% DA मिल रहा है. उसे केंद्र के सामान करते हुए 4% DA बढ़ा रहे है, अब कर्मचारियों को 50% DA मिलेगा.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button