छत्तीसगढ़रायपुर

श्री हनुमान सेवा दल के पंकज मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी का दिन अद्भुत है।

रायपुर/22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री हनुमान सेवा दल द्वारा आज राजधानी के जयस्तंभ चौक पर श्रीराम स्तुति,श्री राम आरती,बैग, दीया और श्री राम ध्वज का वितरण किया गया ।


श्री हनुमान सेवा दल के पंकज मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी का दिन अद्भुत है।भारत में सभी लोग इसको लेकर उत्साहित है इसी उत्साह में भागीदार बनने का प्रयास श्री हनुमान सेवादल ने भी किया।पंकज मिश्रा ने आगे बताया कि लोगो को आज पाँच हज़ार श्री राम बैग जिसमे श्री राम ध्वज,श्री राम स्तुति ,श्री राम आरती और पच्चीस हज़ार दिए वितरित किए गए।हमारा प्रयास है|

कि 22 जनवरी को हर घर में ध्वज फहरे ,दीप जले और श्री राम स्तुति और आरती हो।इसी उद्देश्य को लेकर श्री हनुमान सेवादल ने ये प्रयास किया।

आज के वितरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पंकज मिश्रा,प्रशांत दुबे,अभिषेक शर्मा,दीपा बग्गा,मनहरण वर्मा,संकल्प मिश्रा,पंकज ठाकुर,आकर्ष शुक्ला,हेमंत पटेल,विकास जुसेजा,कृष्ण कश्यप,कुणाल दूबे,राहुल धीवर,संजू राव,गोपी जाल,संजू ठाकुर,गणेश

विश्वकर्मा,सैफ़ शाह,नरेश नवानी,अजय मेहर,सनी खटवानी,

शाहिद क़ुरैशी,रविकान्त चौबे,विनायक तिवारी,वोकेश देवांगन,मो तहसीन,दिलीप तिवारी आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
पंकज मिश्रा
श्री हनुमान सेवा दल
9893698000

Related Articles

Back to top button