
उमावाणी न्यूज 
प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने सपरिवार मौलश्री विहार स्थित निवास एवं रामसागर पारा स्थित अपने पैतृक निवास में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।