छत्तीसगढ़

महिला टीचर के घर चोरी की वारदात: पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला टीचर के घर सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। टीचर रात में सोने के लिए अपने मां के घर चली गई थी। इस दौरान चोर ने सुने घर का फायदा उठा लिया। उसने घर का ताला तोड़कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।

यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। कबीर नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिपनी गांगुली ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। 26 अक्टूबर को रात 8 बजे वह अपनी मां के घर गई और फिर वही रुक गई।

अगले दिन सुबह जब वापस लौटी। तो घर के अलमारी और घर का दरवाजा टूटा हुआ था। चोर ने घर से एक सोने की चेन बैंगल, चांदी का नेकलेस सेट इयररिंग जैसे गहने चुरा लिए। इसके अलावा वह दूरबीन और DSLR कैमरे भी चोरी करके ले गया। फिर के मुताबिक महिला का करीब 1 लाख का माल चोरी हुआ है। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button