रायपुर. सुविख्यात परम पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज श्री के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट शाखा रायपुर द्वारा 7 से 13 जनवरी तक अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में संध्या 4 बजे से आयोजित की जा रही है.

आज 21 सौ महिलाओं द्वारा लाल चूनरी प्रिंट परिधान में कतारबद्ध होकर सुव्यवस्थित, डीजे के भक्तिमय गीत-संगीत के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. पूज्य गुरुदेव श्री चिन्मयानंद जी महाराजश्री रथ में सवार थे जिनका मार्ग में श्रद्धालुगण स्वागत करते रहे. यजमान परिवार सिर में विधिवत भगवद् गीता लेकर चल रहे थे. कलश यात्रा माँ काली मंदिर गुढ़ियारी से प्रारंभ होकर गुढ़ियारी पड़ाव, दाल मिल, हनुमान मंदिर होते हुए अवधपुरी मैदान तक पहुंची. कलश यात्रा में प्रमुख रुप से मुख्य यजमान जितेन्द्र अग्रवाल सारिका अग्रवाल,सह यजमान अमित अग्रवाल, भंडारा यजमान अरविंद अग्रवाल, ओमप्रकाश मिश्रा, मयंक वैद्य, चन्द्रचूड़ त्रिपाठी, रोहित मिश्रा,आशीष तिवारी, नितिन कुमार झा, महेश शर्मा, संजय मित्तल, राजेश गोयल, अखिलेश तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, ज्योति झा, श्वेता सोनी, पार्वती शर्मा, मुक्ता शर्मा, मोनिशा पाण्डेय, रश्मि जैन, सीमा शर्मा, लक्ष्मी यादव, प्रियंका ठाकुर, विद्या शर्मा आदि शामिल रहे. 7 जनवरी से प्रति संध्या 4 बजे से महाराज श्री श्रीमद् भगवद् कथा आरंभ करेंगे.
नितिन कुमार झा
मीडिया प्रभारी
श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति
मो. 7999594065