’’मैक में हुआ स्वागत संस्कार’’ नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए – इंडक्शन कार्यक्रम का अयोजन

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशल काॅलेज, रायपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत नवप्रवेशी विद्याार्थियों के स्वागत हेतु इंडक्शल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्येश्य छात्रों को काॅलेज के शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से परिचय कराना था। इस कार्यक्रम में काॅलेज के पूर्व चेयरमेन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल एवं काॅलेज के सेक्रेटरी श्रीमति सरिता अग्रवाल उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया ।
काॅलेज के पहले दिन की शुरूआत विद्यार्थियों द्वारा माॅर्निंग प्रेयर से हुई, जिससे पूरा काॅलेज सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा पूरे काॅलेज परिसर का कैम्पस विजिट किया, इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी साझा की । साथ ही, लाइब्रेरी, प्लेसमेंट सेल, रोवर-रेंजर, जेसीआई, स्पोर्ट, म्यूजिक और अन्य सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के बीच फोटोग्राफी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें नवप्रवेशियों ने काॅलेज परिसर की रचनात्मक झलक को कैमरे में कैद किया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्चलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। वेलकम डांस की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने शिक्षकों द्वारा दिये प्रश्नों का उत्तर बहुत ही शानदार तरीके से दिया। काॅलेज की इंचार्ज प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह इंडक्शन कार्यक्रम का उद्येश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक वातावरण से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मीयता एवं मार्गदर्शन देना है।
काॅलेज के पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल जी ने नए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा की नवप्रवेशी विद्यार्थियों के जीवन में यह एक नया अध्याय है, जहाॅं वे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, नेतुत्व, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व भी सीखेंगे। काॅलेज के सेक्रेटरी श्रीमति सरिता अग्रवाल जी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा की हमारा काॅलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता देता है एवं उन्हें अनुशासित बनाता हैं।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में एलुमिनी विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए नवप्रवेशियों का उत्याहवर्धन किया। एवं एलुमिनी विद्यार्थियों को उनके प्राप्त उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया। जिससे नवप्रवेशी विद्यार्थिंयो को प्रेरणा मिली। पिछले सत्र के कक्षा टॉपरों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 रोवर रेंजर को सम्मानित किया गया। 2 रोवर रेंजर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता छात्रों को 22/07/2025 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। जिन्हें महाविद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में सभी शिक्षकगण, विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थीगण बड़ी संख्या उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम की इंचार्ज डाॅ. ऋषि पांडे रहीं।


