featureउत्तर प्रदेश

गोरखपुर: आंबेडकर का पोस्टर जलाने वाले सिपाही को मिली सजा, निलंबित

 गोरखपुर, यूपी में गोरखपुर के गोला इलाके में 8 अप्रैल की रात में गश्त के दौरान एक आरक्षी द्वारा बाबा भीमराव आंबेडकर के पोस्टर को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस घटना को संवेदनहीन और अनैतिक कृत्य मानते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

जांच के बाद निलंबित

गोला के बेवरी चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर को जलाने के मामले में थाने के सिपाही की भूमिका सामने आई है। जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मामला शांत हो गया। आंबेडकर जयंती की तैयारियों के तहत गोला इलाके में चौराहे पर पोस्टर लगाया गया था। आरोप है कि 8 अप्रैल की रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने पोस्टर उतारकर उसे जला दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आया, जिसके आधार पर मामला तूल पकड़ गया।

वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार देर शाम बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में बेवरी चौराहे पर जुट गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे सीओ दरवेश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मामले की जांच के बाद पुलिस प्रशासन ने सिपाही को दोषी पाते हुए शनिवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे भी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बसपा का प्रदर्शन

उपनगर गोला में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का पोस्टर फाड़े जाने से नाराज बसपा व आजाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार देर शाम बेवरी चौराहे पर जुट गए। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।बताया जा रहा है कि अंबेडकर जयंती की तैयारियों के तहत बेवरी चौराहे पर डॉ. आंबेडकर का पोस्टर लगाया गया था। गुरुवार सुबह पोस्टर गायब मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोप है कि फुटेज में बुधवार देर रात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही पोस्टर उतारकर जलाते दिखाई दे रहा है। इसकीजानकारी मिलते ही बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Related Articles

Back to top button