छत्तीसगढ़रायपुर

सभी को हो संविधान की जानकारी ;डॉ गीतेश अमरोहित रायपुर. पुरानी बस्ती स्थित महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

दिनांक- 26 नवम्बर 2024 अग्रसेन महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस ‌
सभी को हो संविधान की जानकारी ;डॉ गीतेश अमरोहित
रायपुर. पुरानी बस्ती स्थित महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

शहर से संविधान को जोड़ते हुए मुख्य वक्ता डॉ गीतेश कुमार अमरोहित ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा की संविधान का हर एक पन्ना महत्वपूर्ण है और हर किसी को अपने संविधान की जानकरी होनी चाहिए।उन्होंने बताया की संविधान का निर्माण वास्तव में युवाओं के लिए बनाया गया है। .युवाओं में संविधान की जानकारी होना बहुत जरुरी है संविधान युवाओं में नीति नियमो को सींचता है निर्णय क्षमता को बढ़ता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की भारत का संविधान पूरे विश्व में अपनी समग्रता और विशिष्टता के कारण एक अलग पहचान है। संविधान राजा और प्रजा को सामान शक्ति प्रदान करता है।
इस अवसर पर छात्रों के लिए वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के निदेशक डॉ. वी. के.अग्रवाल ने कहा की युवाओं को संविधान की जानकारी इसीलिए भी जरुरी है क्योकि इनके नियमों का पालन आगे चलकर इन्हे ही करना है भारतीय संविधान की सबसे खुबसूरत बात यह की इसमें लचीलापन है महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने कहा की समय-समय पर संविधान में होने वाले संशोधन समय की आवश्यकता और लोकतंत्र की जागरूकता के परिचायक है..महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यूलेंद्र राजपूत ने कहा की भारतीय संविधान विश्व का न केवल सबसे बड़ा और विस्तृत संविधान है, बल्कि यह सबसे विशिष्ट भी है. क्योंकि इसमें मूल अधिकार, संवैधानिक अधिकार, वैधानिक अधिकार और मानव अधिकारों को भी शामिल किया गया है. उन्होंने अलग-अलग उदाहरणों से विद्यार्थियों को संविधान की विभिन्न विशेषताओं से भी परिचित कराता है।
कार्यक्रम के प्रभारी प्रो अभिनव अग्रवाल ने सत्र का संचालन किया साथ ही सह संयोजक के रूप में पत्रकारिता विभाग के प्रो. हेमंत सहगल और समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मो. रफीक खान , कंप्यूटर संकाय के प्रो वैभव इंगले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एन एस एस के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा सभी संकायों के प्राध्यापकों ने पूरी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.

Related Articles

Back to top button