छत्तीसगढ़रायपुर

भगवान की वेदी प्रतिष्ठा दिवस मना भक्तिभाव से श्री 1008 वासुपूज्य भगवान स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ

रायपुर उमा वाणी न्यूज

भगवान की वेदी प्रतिष्ठा दिवस मना भक्तिभाव से
श्री 1008 वासुपूज्य भगवान स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ

रायपुर। जैन संप्रदाय के 12वें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 वासुपूज्य भगवान के लाल पाषाण से निर्मित खूबसूरत भव्य जिन मंदिर में स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ डी.डी.नगर स्थित जैन धर्मावावलंबियों द्वारा मनाई गई। शनिवार

को चतुर्दशी के अवसर पर श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में भगवान की वेदी प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना और वासुपूज्य विधान किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित विधान पंडित नितिन जैन द्वारा मंत्रोपचार और विधि विधान के साथ भगवान वासुपूज्य के अतिशयों पर आधारित वासुपूज्य विधान अनुष्ठानपूर्वक संपन्न कराया गया। विधान में रोली जैन व पवन सेठी के मधुर स्वरों में आराधना-भक्ति की गई। इस अनुष्ठान में सौधर्म इंद्र अभिषेक-कामाक्षी जैन, ईशान इंद्र बाहुबली अमिता जैन, सनत इंद्र मनोज ममता जैन, महेंद्र इंद्र शशांक रोमी जैन ने धर्म प्रभावना की। भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के प्रथम पुण्यार्जक अनिल अनिता काला व द्वितीय शांतिधारा के पुण्यार्जक अभिषेक कामाक्षी जैन परिवार रहे। इस विधान में दिगंबर जैन सेवा समिति तथा समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

Related Articles

Back to top button