छत्तीसगढ़

दीपक बैज की धान खरीदी केंद्रों में औचक निरीक्षण

रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने उनसे तीन सवाल पूछे हैं। बैज ने कहा कि क्या अमित शाह मनपसंद ऐप लॉन्च करने आ रहे हैं ?, आ ही रहे हैं तो ये भी बताएं क्या नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण नहीं होगा?

साथ ही बैज ने कहा कि कहा कि क्या वह अपने दौरे के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर समीक्षा करेंगे, क्या प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करेंगे ?। धान खरीदी केंद्रों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों और उनके हक की लड़ाई के लिए कल से धान खरीदी केंद्र में जाएंगे। धान खरीदी केंद्रों में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान नहीं खरीद रहे हैं। समर्थन मूल्य में धान खरीदी नहीं हो रही है।

बैज ने कहा कि धान का रख रखाव ठीक से नहीं हो रहा है, इसलिए प्रदेश के सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं के साथ खरीदी केंद्र में चलो अभियान की शुरुआत हम कर रहे हैं। वहां पर किसानों से चर्चा की जाएगी। किसानों को जो दिक्कत आ रही है, उसकी लड़ाई लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button