छत्तीसगढ़रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर एलिगेंस द्वारा 8 दिसंबर को शहर के ऑसीज़ोन उधान मैं को विशेष फिटनेस फ्यूज़न कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर एलिगेंस द्वारा 8 दिसंबर को शहर के ऑसीज़ोन उधान मैं को विशेष फिटनेस फ्यूज़न कार्यक्रम का

आयोजन किया गया,

 

जिसके अन्तर्गत क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

 

इस कार्यक्रम में सदस्यों को फिटनेस विशेषज्ञों द्वारा व्यायाम, योग, और मेडिटेशन के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। स्वस्थ शरीर और मन की महत्ता पर जोर दिया। और कहा, “फिटनेस केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।”

 

कार्यक्रम की शुरुवात आधा घंटे जुम्बा से हुई उसके बाद आरटीएन निकी जैन एवं श्वेता शर्मा ने स्ट्रेंथ गेम करवाये, आरटीएन रश्मि मित्तल ने रिले गेम करवाये ।
और साथ ही मैं हेल्थ टॉक का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे प्रेरणादायक और लाभदायक बताया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष आरटीएन मनीषा अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम से हमें लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का अवसर मिला।”

कार्यक्रम चेयरपर्सन आरटीएन डॉ स्वाति अग्रवाल एवं क्लब सेक्रेटरी आरटीएन श्वेता शर्मा ने बताया रोटरी क्लब ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया है ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button