छत्तीसगढ़

कटियार की बेटी और दामाद के चयन में अनियमितता: सीजी पीएससी घोटाले में उद्योगपति गोयल गिरफ्तार

रायपुर। सीजी पीएससी भर्ती घोटाला में सीबीआई ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के साथ ही प्रदेश के एक बड़े उद्योग समूह के डॉयरेक्‍टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उद्योगपति का नाम श्रवण कुमार गोयल है। गोयल की गिरफ्तारी कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी और दमाद के पीएससी में चयन के लिए रिश्‍वत देने के आरोप में हुआ है।

बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने वाले पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने कोर्ट को 18 चयनितों की सूची सौंपी थी। आरोप लगाया कि ये सभी किसी अफसर या नेता के रिश्‍तेदार हैं। इस सूची में कांग्रेस के नेता सुधीर कटियार की बेटी भूमिका कटियार और दमाद शशांक का भी नाम था। शशांक का पूरा नाम शशांक गोयल है और वे श्रवण कुमार गोयल के पुत्र हैं। शशांक ने कटियार की बेटी के साथ लव मै‍रिज किया है।

सूत्रों के अनुसार दोनों के चयन के लिए 75 लाख रुपये के लेनदेन होने की चर्चा है। जांच के दौरान सीबीआई को 45 लाख रुपये के लेनेदेन के प्रमाण मिले हैं, इसी आधार पर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button