छत्तीसगढ़
जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री साय को मिला जनसैलाब का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने अपने साथी, मित्रों, ग्रामीणों एवं बच्चों से आत्मीयता से की मुलाकात

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर घर आगमन की सूचना से उनके गृह ग्राम बगिया में सुबह से ही लोगों का बगिया आना प्रारम्भ हो गया। जहां दोपहर होते होते बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुंच गए थे। यहां कोई अपने दोस्त तो कोई अपने साथी, तो किसी ने अपने परिजन, कोई भाई तो कोई सहयोगी के रूप में अपने प्रिय श्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें उनके जन्मदिवस पर आशीष देने को आतुर दिखे। विष्णु भैय्या जिंदाबाद के नारों के बीच सभी उनकी लंबी उम्र के लिए आशीष देते दिखे। यहां पर एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था लोग अपनी खुशी से बच्चे एवं आये लोगों को चॉकलेट एवं मिठाईयां बाटते हुए दिख रहे थे, तो कुछ लोग खुशी से शुभाशीष के गीत गा रहे थे।





