रायपुर में पहले फ्रेंचाइजी स्टोर की शुरूआत के साथ होम्सटूलाइफ लेकर आया है बेहतरीन फर्नीचर और शानदार सर्विस
रायपुर में पहले फ्रेंचाइजी स्टोर की शुरूआत के साथ होम्सटूलाइफ लेकर आया है बेहतरीन फर्नीचर और शानदार सर्विस
रायपुर, छत्तीसगढ़।
जिस तरह रायपुर प्रगति के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है, होम्सटूलाइफ शहर के लोगों के निवास स्थान के लिये उनके अनोखे व्यक्तित्व को प्रदर्शित वाले बेहतरीन फर्नीचर मुहैया करने के प्रति प्रतिबद्ध है। होम्सटूलाइफ ने भारत में छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपने पहले फ्रेंचाइजी स्टोर का अनावरण किया। होम्सटूलाइफ की यह रणनीतिक विस्तार रायपुर के समझदार गृहस्वामियों के लिये प्रीमियम फर्नीचर की पेशकश और अद्वितीय ग्राहक सर्विस प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो पूरे भारत में इसके फ्रेंचाइजी नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने में एक महत्वपूर्म कदम है।
इस विशेष अवसर पर होम्सटूलाइफ के सिंगापुर स्थित मुख्यालय के वैश्विक ब्रांड प्रमुख सेलेस्टे फुआ ने उत्साहपूर्वक कहा कि “हमारे रायपुर स्टोर का शुभारम्भ होम्सटूलाइफ के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमारी पहली प्रतिबद्धता गृहस्वामियों के रहने की जगह को समृद्ध बनाना है और हमें भरोसा है कि रायपुर के समझदार ग्राहक हमारी समझ से तैयार किये गये और अपनी खूबसूरती के लिये प्रसिद्ध फर्नीचर को गर्मजोशी के साथ पसंद करेंगे।”
होम्सटूलाइफ इंडिया के कंट्री हेड, वरुण कांत ने कहा कि “उपभोक्ता बाजार की गहरी समझ के कारण, हम निरंतर नवाचार के साथ सोफा बनाते हैं, जो रहने की जगह को उत्कृष्ट पहचान देता है। रायपुर स्टोर पर उपलब्ध विशेष रूप से सभी अन्तर्राष्ट्रीय पैटर्न और डिजाइन ग्राहकों को वैश्विक रूझानों तक अद्वितीय पहुंच प्रदान करेंगे। तकनीकी विशेषज्ञता, आकर्षण और समकालीन डिजाइन के प्रति हमारी समझ हमें अलग-अलग विचार को पेश करने में सक्षम बनाता है, और ग्राहकों के घरों को समृद्ध बनाता है। किफायती कीमतों पर प्रीमियम सोफे प्रदान करने की हमारी सोच एक अग्रणी सोफा निर्माता के रूप में हमारी वैश्विक पहचान को जाहिर करता है।’
होम्सटूलाइफ, एक प्रतिष्ठित फर्नीचर ब्रांड है जो घर के मालिकों के रहने की जगह को स्टाइलिश और क्रियाशील बनाता है। सिंगापुर में पांच सफल स्टोर स्थापित करने के साथ होम्सटूलाइफ ने मुंबई में जुहू और फोनिक्स मार्केटसिटी मॉल में दो फ्लैगशिप स्टोर और दिल्ली, नोएडा, मोहाली, इंदौर, पुणे, बैंगलोर हैदराबाद और गुवाहाटी में अन्य फ्रेंचाइजी स्टोर खोलकर भारत में तेजी के साथ विस्तार किया है।



