छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से अधिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सोमवार 3 मार्च को वि़त्तमंत्री ओपी चौधरी प्रदेश का सालाना बजट पेष करेंगे। इसके पहले वित्तमंत्री चौधरी ने आज विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा प्रदेश GSDP में बढ़ोत्तरी हुई है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि GSDP 2023-24 में 3,06,712 करोड़ से बढ़कर इस वर्ष 3,29,752 करोड़ होना संभावित है, यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें कृषि, उद्योग के साथ ही सेवा क्षेत्र का भी अधिक योगदान है। वहीं कैपिटल इनकम में भी वृद्धि हो रही है।

वित्त मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है, जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 8.66 प्रतिशत है। यह साफतौर से दर्शाता है कि प्रदेश की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button