छत्तीसगढ़

रायपुर:बाइक चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश,22 मोटरसाइकिल के साथ 5 गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। 5 चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 22 मोटरसाइकिल जब्त की है। ये कार्रवाई एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर टिकरापारा थाना पुलिस ने की है।

दरअसल, 2024 में थाना टिकरापारा से लगातार वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही थी। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना एक टीम तैयार कर प्रकरण के चोरी गए वाहनों जांच शुरू की।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना को गंभीता देखते हुए तत्काल घटना स्थलों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा का फुटेज को खंघाला गया और लगातार फुटेज के आधार पर पुराने चोरी के मामले में जानकारी जुताई जा रही थी। पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में चौक चौराहे और बाजारों में जाकर नजर बनाये हुए थे। इसी बीच 25 अप्रैल को गोकुल नगर शराब दुकान के पास गोवर्धन दास उर्फ विक्की नाम के युवक को बाइक चुराते हुए पकड़ा गया। कड़ी पूछताछ आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों तक पहुंचकर विभिन्न जगहों से चोरी किये वाहनो को उनसे बरामद किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई।

Related Articles

Back to top button