रायपुर

मैक रोवर एवं छात्र-छात्राओं का उपराष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मान

उमा वाणी न्यूज रायपुर

मैक रोवर एवं छात्र-छात्राओं का उपराष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मान

यह अत्यंत गर्व का विषय है कि महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), समता कॉलोनी रायपुर (छ.ग.) के रोवर के द्वारा सामुदायिक विकास सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत लॉक बुक लेखन कार्य किया गया। जिसकेे फलस्वरूप उपराष्ट्रपति पुरस्कार सर्टिफिकेट और बैच से सम्मानित किया गया। मैक के रोवर लीडर डॉ. डिग्री लाल पटेल एवं रोवर दल के 24 विद्यार्थियों के अथक परिश्रम स्वरूप लॉक बुक का लेखन कार्य किया गया।

चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल जी उपराष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समस्त रोवरों एवं रोवर लीडर को शुभाकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय निंरतर रोवर-रेंजर के माध्यम से सामाजिक कार्यो में संलग्न रहता है। जिससे विद्यार्थी सामाजिक गतिविधियों से जुडे़ रहते है। जिसके फलस्वरूप विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एस. मिश्रा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, यह हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का यह सम्मान उन्हें भविष्य में और प्रेरित करेगा।

इस सम्मान से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button