छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों का समायोजन जल्द, कर्मचारी संगठनों की मांग

रायपुर। सरकार बर्खास्त सहायक शिक्षकों को प्रयोगशाला सहायक के पद पर नियुक्ति देने का फैसला ले सकती हैं। नियुक्तियों पर विचार के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में मंथन हो चुका है। इससे परे बर्खास्त शिक्षकों का नवा रायपुर में धरना-प्रदर्शन जारी है। उन्होंने शनिवार को धरना स्थल पर हनुमान जन्मोत्सव मनाई, और पूजा अर्चना की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के 2641 बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है।
इन सभी की सेवाएं पिछले साल दिसंबर में खत्म की गई थी।
इसके बाद से सभी बर्खास्त सहायक शिक्षक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने सीएस अमिताभ जैन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति बनाई है। इसमें स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी हैं।
कमेटी की तीन बैठक हो चुकी है। कहा जा रहा है कि बैठक में शिक्षकों को प्रयोगशाला सहायक के रिक्त पदों पर समायोजित करने पर विचार चल रहा है। हालांकि नियुक्तियों को लेकर कई तरह का पेंच हैं, जिसे दूर करने की कोशिश चल रही है। मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि सरकार ने कमेटी बनाई है। कमेटी की अनुशंसा पर कोई कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button