छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है – बृजमोहन अग्रवाल

/23 सितंबर 2203/ परिवर्तन यात्रा परिवर्तन का संवाहक बनकर लोगों तक पहुंच रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में यात्रा को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जगह-जगह स्वागत हो रहा है। भीड़ उमड़ रही है। इससे लगता है कि अभी तक लोग शांत थे, लेकिन अब लोगों ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को उखड़ा कर फेंकना है।

बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचारी, अत्याचारी, अन्यायी व माफिया सरकार से जनता त्रस्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। इन्हीं सब कारणों से जनता सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। और परिवर्तन यात्रा इसका माध्यम बन रही है। इस सरकार से आक्रोशित लोग अब सड़कों पर उतर रहे हैं। प्रदेश में परिवर्तन तय है।

परिवर्तन यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह

यात्रा में लगातार केंद्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री आना हो रहा है। उससे कार्यकर्ताओं व जनता का और उत्साह बढ़ रहा है। अभी तक दोनों यात्रा को मिलाकर 15 विधानसभा में पहुंचा है। लोगों में जो रिस्पांच है, इससे लगता है कि लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
(मीडिया प्रभारी)

 

Related Articles

Back to top button