गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रायपुर द्वारा कौशल विकास पाठ्यक्रम (स्किल डेवलपमेंट
उमा वाणी न्यूज रायपुर 
गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रायपुर द्वारा कौशल विकास पाठ्यक्रम (स्किल डेवलपमेंट कोर्स) दिनांक 24 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक महाविद्यालय में छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अतेंद्र दुबे चांदनी दुबे ट्रेनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रहेंगे।

महाविद्यालय की विभागा अध्यक्ष डॉ राजेश अग्रवाल ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 (NEP) पूरे प्रदेश में जुलाई 2024 से लागू किया गया। जिसमें दूसरे सेमेस्टर में कौशल विकास को पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है जिसमें छात्रों को अपने रुचि के अनुसार चुने गए विषय में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ सत्य व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जाना है इसी कड़ी में महाविद्यालय में छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान हेतु एक सप्ताह का लेखांकन विषय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर टैली प्राइम में लेखांकन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर की व्यवस्था महाविद्यालय में किया गया है महाविद्यालय की छात्राओं, अध्यापकों, प्राचार्य की उपस्थिति में कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
आज प्रथम दिवस में *बिल्ड करियर इन अकाउंटिंग फील्ड एंड अंडरस्टैंडिंग ग्रुप में टैली* के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें कौशल विकास पाठ्यक्रम से किसी व्यक्ति के कौशल में सुधार करना, कौशल विकास की कई प्रकार हो सकते हैं इन कोर्सेज से रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं और इन कोर्स के महत्व के बारे में बताया तथा लेखांकन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए टैली ग्रुप को समझाया गया। बताया कि टैली में ग्रुप एक ही प्रकार के लेजर का संग्रह होता है जो टैली को यह समझने में मदद करते हैं कि कोई लेजर खर्च, आए,संपत्ति या देनदारी से संबंधित हो सकते हैं अकाउंटिंग में करियर के अवसर टैली का महत्व, टैली कौशल टैली के साथ करियर,टैली ग्रुप का प्रयोग उदाहरण के साथ समझाया गया टैली में ग्रुप के प्रकार आदि की जानकारी दी गई है इसके साथ लेखांकन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए टैली ग्रुप को समझना महत्वपूर्ण है टैली में काम करने का कौशल आपको लेखांकन और वित्तीय क्षेत्र में विभिन्न नौकरियों के लिए तैयार कर सकता है कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर ज्योति अग्रवाल व मान्य शर्मा के साथ डॉक्टर कविता सिलवाल, डॉक्टर रात्रि लहरी एवं तृप्ति त्रिपाठी उपस्थित रहे।