बालोद। ग्रामीण विकास को गति देने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और गांवों के विकास में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 12 से 20 नवंबर 2026 के मध्य सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में एवं उनके निर्देशानुसार जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामसभा आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामसभाओं के लिए निर्धारित अवधि के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय सारिणी तैयार की जाएगी। साथ ही ग्रामसभा के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ग्रामसभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गांव के विकास, शासकीय योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ग्रामसभा में पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।
पंचायतों के पिछले तीन माह के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन किया जाएगा। विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, प्राप्त राशि, व्यय और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी जाएगी। पंचायतों में लंबित ऑडिट आपत्तियों के निराकरण पर भी चर्चा होगी। आवास योजनाओं और ग्रामीण विकास की योजनाओं पर विशेष चर्चाप्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम-जनमन, विशेष परियोजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत अपात्र हितग्राहियों के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक स्वीकृत विलंबित आवासों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत तैयार स्थायी प्रतीक्षा सूची का ग्रामसभा में वाचन कर अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।
इसके साथ ही ‘विकसित ग्राम पंचायत प्लान’ वर्ष 2027-28 की कार्ययोजना पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा। वर्ष 2026-27 के लिए आवश्यक विकास कार्यों, निर्माण कार्यों की शुरुआत ।