छत्तीसगढ़

सूरजपुर में अवैध रेत उत्खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजापुर घाट से 7 गाड़ियां जब्त

सूरजपुर : जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज़ी पकड़ रहा है। आज राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजापुर घाट में छापा मारकर अवैध रूप से रेत ढो रही 7 गाड़ियों को जब्त कर जयनगर थाना के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जगह-जगह अवैध रेत परिवहन में लिप्त गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

पिछले सप्ताह भर से जारी कार्रवाई में अब तक करीब 25 गाड़ियों को जप्त किया जा चुका है। खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचकर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई कर रही हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और जिले में अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने की दिशा में यह अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button