रायपुर

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण

जिला जनसंपर्क कार्यालय

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण

जमीन वापसी की कार्रवाई शुरू

रायपुर 9 सिंतबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। गोवरा नयापारा निवासी श्रीमती मेद्या अग्रवाल ने जमीन कब्जा कर बेचने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके बडे पिता ने उनके हिस्से वाली जमीन को कब्जा कर बेच दिया था। जिसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में शिकायत भी की लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से उनका परिवार परेशान रहता था। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जहां से उनकी समस्या निराकरण का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। कब्जे को खाली करवाने की कार्रवाई शुरू होने से श्रीमती अग्रवाल ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button