छत्तीसगढ़
वरिष्ठ कांग्रेसी कौशलेश दुबे और लक्ष्मीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शुभम दुबे 5 शुक्ला के साथ साथ दर्जन भर लोगो ने की भाजपा प्रवेश

सरसींवा 1मई भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर 30 अप्रैल को माता शबरी के धाम शिवरीनारायण में आयोजित बीजेपी के विजय संकल्प रैली में उपस्थित प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा के दिग्गज नेताओं के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौशल दुबे और लछमीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन , मे दर्जनों कांग्रेसी समर्थक हुए भाजपा में शामिल। जहाँ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजप प्रवेश होने का ससम्मान किया।
शिवरीनारायण में आयोजित विजय संकल्प रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में मुख्य रूप से कौशल दुबे , किशन शुक्ला,शुभम दुबे, प्रेमलाल पाठक, संजय शर्मा, श्याम चंद्र ,कन्हैया नामदेव,सन्तोषी तेंदुलकर ,बसन्ती गब्बर सहित दर्जन भर लोगो ने भाजपा में प्रवेश किया।




